शिवराज सिंह

‘सरकार Direct benefit transfer के माध्यम से कृषि सब्सिडी देने पर विचार कर सकती है’: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को सरल बनाने के लिए संभावित नीतिगत बदलावों की घोषणा की, जिसमें Direct benefit transfer के माध्यम से उर्वरकों और कृषि उपकरणों के लिए सब्सिडी का सुझाव दिया गया. सरकार किसानों को समर्थन देने के लिए कृषि उपज की परिवहन लागत को कवर करने पर भी विचार कर रही है. इन उपायों का उद्देश्य किसानों को मौजूदा योजनाओं के बारे में सूचित करते हुए कृषि को अधिक कुशल बनाना और उपभोक्ताओं के लिए लागत कम करना है.

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह

‘उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए’- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए. उन्होंने बताया गया कि 24 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 12.17 लाख हेक्टेयर अधिक है. कृषि मंत्री आगामी खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर विभागीय अधिकारी से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह आगामी दिनों में चर्चा करेंगे.

पूरी र‍िपोर्ट
जगजीत

जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती, तब तक अनशन खत्म नहीं करेंगे: जगजीत सिंह दल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल, जो संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक हैं, पिछले साल 26 नवंबर से खनौरी सीमा बिंदु पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. खनौरी विरोध स्थल पर मीडिया को जानकारी देते हुए दल्लेवाल ने कहा कि पूरे देश को MSP की जरूरत है. उन्होंने कहा, “पंजाब को भी अपने भूमिगत जल स्तर को बचाने के लिए MSP की जरूरत है.”

पूरी र‍िपोर्ट
RABI CROP

Rabi Crop: धान, गेहूं और दलहन की बुआई में बढ़ोतरी, तिलहन और मोटे अनाज के रकबे में गिरावट

देशभर में रबी फसलों की बुआई अभी भी जारी है. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मुताबिक़ 20 जनवरी 2024 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुआई का कुल क्षेत्रफल 640 लाख हेक्टेयर था. वहीं 27 जनवरी 2024 को जारी आंकड़ों के मुताबिक़ अभी तक रबी फसल की बुआई 655.88  लाख हेक्टेयर से अधिक में हो चुकी है. मतलब एक सप्ताह में लगभग 15 लाख हेक्टेयर की बुआई हुई है.

पूरी र‍िपोर्ट
नहर की मरम्मत के लिए बिहार सरकार दे रही है सब्सिडी

नहर की मरम्मत के लिए सरकार दें रही सब्सिडी, तरीका भी जान लीजिए

बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार किसानों को नहर की मरम्मत के लिए सब्सिडी दे रही है। जिससे कि किसान बेहतर तरीके से खेत की सिंचाई कर सके। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, किसान 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अगर नहर की लंबाई 500 फीट…

पूरी र‍िपोर्ट

हवा में कैसे उगाएं सब्ज़ियां?

रसायन खाद के प्रयोग से धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम होती जा रही है। जैसे-जैसे शहरों में विकास हो रहा है, वैसे-वैसे खेती लायक जमीन खत्म होती जा रही है। ऐसे में भविष्य में खेती लायक जमीन नहीं बचेगी, तो कैसे खेती होगी? इसके लिए वैज्ञानिकों ने नई कृषि पद्धतियाँ विकसित की हैं, जिन्हें…

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

‘खेत से सीधे उपभोक्ता तक’ के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है : केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा परिसर, नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से विशेष आमंत्रित किसान भाइयों-बहनों से मुलाकात और संवाद किया. शिवराज सिंह चौहान ने संवाद के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. चौहान ने अपने संबोधन में  इस बात पर भी जोर दिया कि “खेत से सीधे उपभोक्ता तक” के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है. इसका उद्देश्य है कि किसान सीधे अपनी फसलें उपभोक्ताओं को बेच सकें, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो और किसानों को उनके उत्पाद का अधिकतम लाभ मिल सके.

पूरी र‍िपोर्ट
Photo : News Potli

किन सब्जियों की खेती पर सब्सिडी दे रही बिहार सरकार?

बिहार सरकार सब्जी की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सब्जी की खेती पर अधिकतम 75% तक की सब्सिडी दे रही है। सरकार की सब्जी विकास योजना के तहत बैंगन, तरबूज, खरबूज, कद्दू, तोरई, करेला, भिंडी और मिर्च की खेती पर विभाग की ओर से सब्सिडी दी…

पूरी र‍िपोर्ट
mango

जनवरी-फ़रवरी माह में बढ़ जाता है कीटों और रोगों का खतरा, आम के बागों की ऐसे करें देखभाल

अगर आप भी आम की बाग़वानी करते हैं तो यह जनवरी का समय आपके लिये अहम है. आधी जनवरी बीतने के बाद आम के पेड़ों पर बौर आने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में आम के बगीचे में कीटों और रोगों का ख़तरा बढ़ जाता है. इस लिए बगीचे में खाद-पानी देने से लेकर कीट-रोगों तक से निपटने का ये बिल्कुल सही समय माना जाता है. बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ इस समय आम के बौर पर मधुआ कीट, दहिया कीट, पाऊडरी मिल्ड्यू और एन्थ्रेक्नोज जैसे रोगों का ख़तरा बढ़ जाता है. इन रोगों से बचाव के लिए कृषि विभाग ने बागवानों को कुछ सलाह दिये हैं.

पूरी र‍िपोर्ट

टिशु कल्चर आलू से बंपर उत्पादन, 10 एकड़ से 38 लाख की कमाई

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है। गुजरात के मधुसूदन भोर टिशु कल्चर तकनीक से आलू की खेती से मोटी कमाई कर रहे हैं। 2024 में उन्होंने 10 एकड़ में आलू की खेती से करीब 38 लाख रुपये की कमाई की। उन्होंने आलू की पारंपरिक खेती छोड़कर हाईटेक तरीका अपनाया और अब…

पूरी र‍िपोर्ट