कृषि मंत्री सूर्यप्रताप

यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी

‘गेहूं व धान के बाद उत्तर प्रदेश में मक्का तीसरी महत्वपूर्ण फसल है। प्रदेश 665 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन कर रहा है व खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। साथ ही फलों व सब्जियों के मामले में भी आत्मनिर्भर है। यूपी न केवल अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए फल व सब्जियां उगा रहा है, बल्कि निर्यात भी कर रहा है।’  त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में बोले  यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही 

पूरी र‍िपोर्ट
(AARDO)

‘भारत सबसे अधिक वार्षिक सदस्यता अंशदान 1,55,300 अमेरिकी डॉलर देता है’ AARDO के 77वें सत्र में बोले मंत्री शिवराज

‘ग्रामीण विकास मंत्रालय, AARDO के साथ अपने सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने में और समाज के वंचित वर्गों को मुख्य धारा में लाने के कार्यक्रम तैयार करने और क्रियान्वयित करने के लिए निरंतर काम कर रहा है।’वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से प्रेरित होकर भारत AARDO के बहुपक्षीय मंच के माध्यम से ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता, सफल नीतियों और कार्यक्रमों का आदान-प्रदान लगातार जारी रखेगा और अन्य AARDO सदस्य देशों में ग्रामीण परिवर्तनों को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।’
AARDO की कार्यकारी समिति के 77वें सत्र के उद्घाटन समारोह में बोले केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पूरी र‍िपोर्ट

डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत

किसानों को खाद की किल्लत से बचाने के लिए सरकार ने जनवरी 2025 में खाद के आयात में भारी बढ़ोतरी की है। खासकर डीएपी और यूरिया के आयात बढ़ाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि, इस पहल से किसानों को खरीफ सीजन में खाद कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।   सरकार ने…

पूरी र‍िपोर्ट

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में किसानों का विरोध, सोयाबीन-धान और MSP पर हुआ हंगामा

केंद्र सरकार के कृषि लागत और मूल्य आयोग की बैठक में किसानों ने फसलों के दाम और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर असहमति जताई है। अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि MSP को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर बढ़ाया जाए। उन्होंने मांग की कि एमएसपी को सी2+50% फॉर्मूले पर तय किया…

पूरी र‍िपोर्ट
wheat

गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी

भारत में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज फसल के रूप में गेहूँ का महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्य रूप से, यह देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा खाये जाने वाला अनाज है। भारत ने वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण गेहूँ उत्पादक के रूप में अपनी जगह बनाई है, जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। 

पूरी र‍िपोर्ट

Rajasthan Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

राजस्थान सरकार में आज बजट पेश किया गया। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इसे पेश किया। इस बजट में सरकार ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार 5000 कृषि और लाख घरेलू बिजली कनेक्शन बांटेगी। इसके अलावा, पेयजल की समस्या को दूर करने के…

पूरी र‍िपोर्ट

सरकार पीली मटर के ड्यूटी-फ्री आयात पर लगाएगी रोक

भारत सरकार ने पीली मटर के आयात पर शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। सरकार ने दिसंबर 2023 में पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की मंजूरी दी थी। कुछ दिनों बाद इसे 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था। अब, फरवरी 2025 के बाद पीली मटर को बिना शुल्क के आयात नहीं किया…

पूरी र‍िपोर्ट
चीनी

चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट, ISMA का बयान

मार्केटिंग सीजन 2024-25 में फरवरी के मध्य तक भारत का चीनी उत्पादन 12 प्रतिशत घटकर 197 लाख टन रह गया है, जिसका मुख्य कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन है। उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन में भी कमी देखी गई। इसके अतिरिक्त, इथेनॉल की ओर चीनी का डायवर्जन लगभग 14.1 लाख टन तक बढ़ गया।

पूरी र‍िपोर्ट
मध्य प्रदेश

अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

“केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है कि अगर आलू, प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद, किसान महानगरों में ले जाकर बेचना चाहे तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च राज्य और केंद्र सरकार वहन करेगी. दालों में आत्मनिर्भरता के लिए तुअर, मसूर और उड़द किसान जितना भी पैदा करेगा सरकार उसको MSP पर ख़रीद करेगी. किसानों की भलाई और कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.” ‘नक्शा’ (NAKSHA) कार्यक्रम के समारोह में बोले केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान.

पूरी र‍िपोर्ट
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश: किसानों ने क्यों निकाली लहसुन की अर्थी?

मध्यप्रदेश के किसानों को इस बार लहसुन की बुवाई में बड़ा नुकसान हुआ है। ऊटी लहसुन के भाव लगातार गिरने से एक तरफ जहां किसान परेशान हैं। दूसरी तरफ इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। मंदसौर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ मिलकर लहसुन अर्थी निकाली और उस पर कफन डालकर श्रद्धांजलि दी।

पूरी र‍िपोर्ट