जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश…IMD ने जारी किया अलर्ट

गर्मी से राहत - News Potli

उत्तर भारत के कई राज्य में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से ज़्यादा चल रहा है। रात का भी लगभग यही हाल है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक 14 से 19 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून यानी आज गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू जारी रहेगी। वहीं, बिहार के अलग-अलग हिस्सों मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। जबकि हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें – बिहार में होगी अब हर खेत की मिट्टी की जांच, राज्य के 470 प्रखंडों में गांव लेवल पर खुलेंगी मिट्टी जांच लैब

इन राज्यों में का क्या है हाल?
14 जून को छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं देश के अधिकतर हिस्सों में आगामी दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। लेकिन, इसके बाद आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *