लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। सगंध और औषधि के पौधों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। हर वर्ष की तरह लखनऊ स्थित केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में 30-31 जनवरी को किसान मेला लगेगा। इसमें 5000 से अधिक किसान शामिल होंगे।अतिथि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आना संभावित है। यह जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने दी।
केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में 30-31 जनवरी को किसान मेले का आयोजन होगा। इसमें 21 राज्यों के 5000 से अधिक किसान शामिल होंगे। इसके अलावा 500 महिला उद्यमी,सगंध कंपनियों के प्रतिनिधि एवं 15 अन्य शोध संस्थान,सरकारी व गैर सरकारी समितियों के सदस्य भी हिस्सा लेंगे।
डॉ त्रिवेदी ने आगे बताया किसान मेले में हर साल की तरह वैज्ञानिक-उद्योग और किसान-संवाद होगा। उन्नत पौध किस्मों, तकनीकों एवं उत्पादों और तकनीकियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में किसानों एवं उद्यमियों के लिए “एरोमा मिशन मोबाइल ऐप” लांच किया जायेगा । ये ऐप किसान वैज्ञानिक और खरीदारों को आपस में जोड़ेगा। इसके साथ ही संस्थान सीमैप की उन्नत प्रजातियों की पुस्तक एवं दो उत्पादों का विमोचन करेगा।
I m interested